OJT प्रशिक्षण से खुल रहे रोजगार के रास्ते, पटेल स्कूल के 100 से ज्यादा छात्र कर चुके हैं ट्रेनिंग : _सिद्धार्थ दीक्षित, वोकेशनल टीचर , पटेल स्कूल, ग्वालियर

ग्वालियर, । नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूलों में शुरू किए गए Voc , OJT यानी On Job Training कार्यक्रम से छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार का रास्ता भी मिल रहा है। पटेल स्कूल ग्वालियर में वोकेशनल कोर्स कर रहे छात्र अब सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि
होटल , कंपनियों पर्यटन संस्थान में जाकर प्रैक्टिकल काम भी सीख रहे हैं।

*OJT क्या है और क्यों जरूरी?*  
OJT का मतलब है “काम करते-करते सीखना”। इसमें 10वीं-12वीं के छात्र स्कूल टाइम के दौरान ही इंडस्ट्री, फैक्ट्री या आईटी क्षेत्र में जाकर असली काम सीखते हैं। इसका मकसद थ्योरी और प्रैक्टिकल का गैप खत्म करना और बच्चों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।

*छात्रों को मिल रहे ये बड़े लाभ*  
1. *हैंड्स-ऑन अनुभव*: छात्र मशीन, कंप्यूटर और टूल्स पर सीधे काम करना सीख रहे हैं।
2. *स्टाइपेंड और जॉब ऑफर*: ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड मिल जाता है। अच्छा काम करने पर 30% बच्चों को उसी कंपनी में नौकरी भी मिल जाती है।
3. *आत्मविश्वास*: होटल-ऑफिस का माहौल पहले से समझने से बच्चों का डर खत्म होता है।
4. *सर्टिफिकेट*: OJT का सर्टिफिकेट आगे पॉलिटेक्निक, http://B.Voc और Government jobs में बहुत काम आता है।

*पटेल स्कूल से कहां-कहां गए छात्र*  
 साल 2025-2026 में पटेल स्कूल के 100 से ज्यादा छात्रों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में OJT पूरा किया है:
क्षेत्र संस्थान/कंपनी छात्र
**
**IT/कंप्यूटर** HCL ,dell ,lenovo TechBee, , Webdunia 22

**रिटेल** Big Bazaar, Reliance Smart
**टूरिज्म** होटल सेंटल्ला ,होटल लैंडमार्क, होटल तान्या पैलेस, श्याम होटल और रेस्टोरेंट, होटल करिश्मा, ट्रेन रेस्टोरेंट, किला, संग्रहालय, और भी विभिन्न संस्थानों पर
 50 से ज्यादा छात्र ने प्रशिक्षण लिया कुछ छात्रों को ट्रेनिंग के तुरंत बाद उसी कंपनी से जॉब ऑफर मिल चुका है।

posted by Admin
130

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->