स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने अधिकारी मैदान में

ग्वालियर।  जिले में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र हुरावली व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीनौर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।  
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। बुधवार को एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हुरावली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीनोर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->