आमजन को राहत देंगे रेडक्रॉस के शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ, कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

ग्वालियर भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ग्वालियर इकाई द्वारा तीन “शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ” शुरू किए गए हैं। नया बाजार स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक परिसर से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पहुँचकर लोगों को शीतल जल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराएगी, ताकि वे गर्मी और डीहाइड्रेशन से सुरक्षित रह सकें।
नया बाजार स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक परिसर से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन सर्वजीत सिंह ज्ञानी, सचिव नवल शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर इन सेवा रथों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ तिराहों-चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी, सफाई मित्र और अन्य मैदानी अमले को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सेवा 30 जून तक संचालित की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जायेगी। 
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर की रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। एक ओर संस्था जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए यह सेवा भी समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता का परिचायक है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कैंसर रोगियों को लगन के साथ एसटीपी की सेवा दे रहे रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारी लखन का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन सर्वजीत सिंह ज्ञानी, सचिव नवल शुक्ला, पार्षद अनिल सांखला तथा नीतेश शर्मा, कनवर मंगलानी, सुघर सिंह पवैया, डॉ. कमल भदौरिया उपस्थित थे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->