बारिश से पहले भगत सिंह नगर में करें नाला निर्माण: अपर आयुक्त

ग्वालियर । बारिश में जलभराव को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाला सफाई कार्य का अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की हर हाल में सफाई की जाए, जिससे बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं बने। इसके साथ ही उन्होंने भगत सिंह नगर का निरीक्षण कर वहां पर नवीन नाला निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 स्थित मंगल भवन नाला, ग्लोरी विला नाला, बीएसएफ कॉलोनी, भगत सिंह नगर, समर्थ नगर सहित कई नालों में चल रहे सफाई का कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि नाला सफाई कार्य के दौरान निकली गाद एवं गंदगी को तत्काल डंपर एवं जेसीबी मशीन की मदद से साफ किया जाए। बारिश से पहले हर हाल में नाला सफाई कार्य पूर्ण होना चाहिए, नाला सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्लोरी विला के आगे चल रहे मकान के निर्माण के लिए लाई गई रेत को भवन स्वामी ने सडक पर डाल दिया था, निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने तत्काल रेत हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महाराजा स्टैच्यु से लेकर ग्लोरी विला तक लगे अवैध होर्डिंग बैनरों को हटाने के निर्देश दिए गए, साथ ही दीनदयाल नगर में बन रहे नाले को बडा करने के निर्देश अधिकारियों के दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->