बजरंग भक्त मंडल ने अस्पताल में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन, 200 किलो दूध-शरबत भी बांटा

ग्वालियर। नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने वाले अग्रणी सामाजिक संगठन 'बजरंग भक्त मंडल' द्वारा जनहित और जीवसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल ने सामूहिक सहभागिता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। मंडल द्वारा अपने परम सहयोगियों, दानदाताओं और सक्रिय सदस्यों के विशेष सहयोग से स्थानीय 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में एक विशाल निःशुल्क भोजन एवं दूध-शरबत वितरण कार्यक्रम का अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा हर महीने नियमित रूप से 'नर सेवा नारायण सेवा' अभियान चलाया जाता है। इस बार अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन और आध्यात्मिक महीने के उपलक्ष्य में अस्पताल में आने वाले असहाय मरीजों, उनके परिजनों और अन्य जरूरतमंदों की मदद का विशेष संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में आए लगभग 400 लोगों को दाल-चावल का भोजन कराया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से करीब 1000 राहगीरों व मरीजों के सहायकों को 200 किलो ठंडे व पौष्टिक दूध-शरबत का वितरण किया गया।
सेवा स्थल पर मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, भानु राजपूत, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव, कमल सिंह गर्ग, प्रतीक बंसल, मधुर अग्रवाल, अंकित तिवारी, पवन गोयल एवं जितेंद्र चंदेल,दीपिका अग्रवाल,अशोक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->