जल समस्या जानने सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्वालियर ।  जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने पानी की समस्या जानने के लिए कई ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्राम विलपुरा के एक वार्ड में पानी की समस्या मिली। चूंकि गांव में पहले ही 6 बोर किए जा चुके थे लेकिन सभी फेल हो गए। इसके चलते सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने ग्राम दुगनावली में बोरिंग कराकर विलपुरा तक पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं। 
सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने बताया कि मितावली गांव में टंकी के माध्यम से लोगों के घरों में तिघरा का पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं ग्राम नायकपुरा, तालपुरा, भयपुरा में पानी की लाइन बिछाने का कार्य जल संसाधन निगम द्वारा किया जाना था, पूर्व में टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने बीच में कार्य छोड़ दिया, जिसके चलते ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। भोपाल स्तर से इन गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए टेंडर किए जा चुके हैं, जल्द ही यहां कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन गांवों में बोरिंगों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पानी का संकट नहीं है, जिला पंचायत के अधिकारी लगातार जल सप्लाई को लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी हैंडपंप खराब स्थिति में न रहे। हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलने पर विभागीय स्तर पर तत्परता से ठीक कराने का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती मेघा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->