श्मशान की मांग पर सड़क पर उतरी जनता, कांग्रेस ने दिया साथ

ग्वालियर। विक्की फैक्ट्री चैराहे पर ग्रामीणजनों द्वारा वर्षों से लंबित मरघट (श्मशान) की मांग को लेकर शव रखकर किए गए चक्काजाम आंदोलन ने प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया। जैसे ही आंदोलन की सूचना मिली, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणजनों से चर्चा कर उनकी पीड़ा को गंभीरता से प्रशासन के समक्ष रखा।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में श्मशान की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन प्रशासन लगातार इस मूलभूत समस्या की अनदेखी करता रहा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि जनता की आस्था, सम्मान और अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील विषय पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार दबाव के बाद प्रशासन ने नए श्मशान हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर सहमति दी, जिसके बाद ग्रामीणजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव जब जनता अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाए, तो यह प्रशासन की सबसे बड़ी विफलता होती है। श्मशान जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को शव रखकर आंदोलन करना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।  

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->