यूथ हॉस्टल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को साईकिल रैली
प्रधुम्न सिंह तोमर व समीक्षा गुप्ता साइकिल चलाकर शामिल होंगे
ग्वालियर । , यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु 13 वी साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस विज्ञप्ति में सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी 5 जून को सुबह 5-45 बजे साईकिल रैली ग्वालियर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा से प्रारंभ होगी, रैली में ऊर्जा मंत्री म प्र शासन श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता साइकिल चलाएंगे।रैली को फ्लैग पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व अध्यक्ष विजय गर्ग रवाना करेंगे, समापन समारोह की अध्यक्षता सतीश सिंह सिकरवार विधायक ग्वालियर पूर्व, विशेष अतिथि अध्यक्ष रोटरी क्लब मिड टाउन व जनरल मैनेजर टेवा लिमिटेड मालनपुर होंगे, जो फ्लैग पॉइंट कटोराताल पर संपन्न होगा, रैली सराफा बाजार,गस्त का ताज़िया, फालका बाजार,शिंदे की छावनी, जयेन्द्रगंज, सनातन धर्म मंदिर से होते हुए फ्लैग पॉइंट , थीम रोड़ कटोराताल पर पहुचेंगी।
रैली में सहभागिता निःशुल्क है । सभी प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से कैप,सर्टिफिकेट व स्वल्पाहार पैकेट भेंट किये जायेंगे तथा आमजन को पौधे वितरित किये जायेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गर्ग एवं चैयरमेन शैलेंद्र माहौर, ने सभी पुरुषों , महिलाओं व बच्चों से रैली में साईकिल के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।