समर्थन मूल्य पर 7448 किसानों से लगभग 9.98 लाख क्विंटल गेहूँ की खरीदी

ग्वालियर  जिले में समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित ढंग से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में गेहूँ उपार्जन के लिये 40 केन्द्र संचालित हैं। शुक्रवार 22 मई तक जिले में 7 हजार 448 किसानों से 9 लाख 97 हजार 494 क्विंटल गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचकर गए किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में तेजी से भुगतान किया जा रहा है। अब तक 202 करोड़ 67 लाख 83 हजार रुपए से अधिक का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गेहूँ उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों को लगातार खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। इस कड़ी में एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया ने शुक्रवार को भितरवार क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया।  इसी तरह जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया व जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सोनू गर्ग  ने मोहनगढ़ व गड़ाजर के खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया। जिला आपूर्ति अधिकारी भदौरिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये जिले में कुल 8 हजार 697 किसानों ने स्लॉट बुक कराए हैं। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तिथि 28 मई तक बढ़ा दी गई है। ज्ञात हो सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर 2685 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूँ की खरीदी की जा रही है। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा 40 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जा रहा बोनस भी शामिल है। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->