सभापति तोमर ने 2 दिव्यांगजनों को बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर के द्वारा 02 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को बेहद खुशी हुई, क्योंकि दिव्यांग होने के कारण यह सभी जन चलने में लगभग असमर्थ थे। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति मनोज तोमर द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग हितग्राही प्रताप नागर एवं सुनील जाटव को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से यह लोग अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकते हैं। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकते हैं । इस अवसर पर भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, सेवार्थ जन कल्याण समिति तथा व्हीलचेयर एवं फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी दीक्षित, संगठन सचिव इंजीनियर जे.पी. नामदेव की उपस्थिति रही।