3 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी CATC-33 शिविर शुभारंभ

3 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित CATC-33 शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल पुष्पिंदर कौर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, एकता एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली कैंप की विभिन्न गतिविधियों से भी कैडेट्स को अवगत कराया।

उद्घाटन समारोह में कैंप के सभी अपॉइंटमेंट्स उपस्थित रहे, जिनमें डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट अमनदीप कौर, सूबेदार मेजर बलवान सिंह एवं सूबेदार मेजर देशराज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस शिविर में कुल 466 गर्ल्स कैडेट्स सहभागिता कर रही हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व संबंधी विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अधिकारीगण, पीआई स्टाफ एवं सभी कैडेट्स उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->