ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 137वां दो दिवसीय आयोजन 21 एवं 22 मई को तोरण वाटिका में किया गया है। परिचय सम्मेलन के लिए 800 युवक युवतियों के पंजीयन किये गये है। इसमें 135 युवतियों के पंजीयन हुए हैं। साथ ही 35 परिवार ऐसे भी हैं जिनके बच्चों का पुर्नविवाह होना है।
अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि 137वें आयोजन का दीप ज्योति पूजन 20 मई को शाम 4 बजे तोरण वाटिका में होगा और व्यवस्था समिति की बैठक होगी। दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 21 मई को दोपहर 2 बजे महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ होगा। परिचय में सर्विस कर रही युवती इंजीनियरिंग और डाक्टर भी है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, सतना, उत्तरप्रदेश के आगरा, मथुरा, झांसी, इटावा, मेरठ और राजस्थान से जयपुर, भरतपुर, धौलपुर से अनेकों परिवार अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता करने ग्वालियर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मंच पर युवक और युवतियों का परिचय कराने के लिए श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, विनीता तायल, रचना लोहिया, ललिता बंसल, ज्योति अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, साधना गोयल, प्रीती बिंदल, शशि गर्ग, रेनू मंगल, शैली अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, कविता मंगल, संगीता अग्रवाल, पदमा अग्रवाल की जिम्मेदारी रहेगी।