अखंड हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन 25 को, स्वामी चक्रपाणि महाराज आएंगे
ग्वालियर। गंगा दशहरा 25 मई सोमवार को हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में अखंड हिंदू राष्ट्र सम्मेलन संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा। मुख्य वक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन करेंगे। यह जानकारी स्वागताध्यक्ष पवन गुप्ता, स्वागत मंत्री श्याम श्रीवास्तव, सम्मेलन मुख्य संयोजक देवेंद्र कुमार पाठक, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, प्रचार संयोजक धर्मेंद्र बरेलिया ने देते हुये बताया कि 19 मई से रजिस्ट्रेशन बिना शुल्क के प्रारंभ किये जा चुके है।