हुरावली में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग को मिली हरी झंडी
ग्वालियर । शहर के बुनियादी ढांचे और बहुमंजिला इमारतों के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हाई राइज कमेटी के समक्ष हुरावली क्षेत्र में बनने वाले एक बड़े रेजिडेंस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया गया। व्यापक समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने हुरावली में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग के प्रस्ताव को पास करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित टाउन एंड कंट्री के डायरेक्टर गवली, केके कुशवाहा, एसडीएम नरेश चंद्र गुप्ता, नोडल अधिकारी फायर विभाग उमंग प्रधान तथा कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सहायक यंत्री मनीष यादव सहित कंसल्टेंट आदि उपस्थित रहे।