नाथूराम गोडसे की जयंती पर हिन्दू महासभा ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया

ग्वालियर। दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय में मंगलवार को नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। यहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मंगलवार को नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती पर हिंदू महासभा ने शहर में चल समारोह निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और संभावित तनाव को देखते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरा कार्यक्रम कार्यालय परिसर में ही आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन ने कहा कि भविष्य में नाथूराम गोडसे की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी मौजूद रहा। गौरतलब है कि ग्वालियर में गोडसे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। ऐसे आयोजनों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध जताया जाता रहा है।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->