आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘बोयांस-2026‘ समर कैंप का बच्चों की मस्ती और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ समापन

- बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संचार कौशल और अनुशासन जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिएः एएसपी जयराज कुबेर

- बोयांस में बच्चों ने लिया विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा, आईटीएम ग्लोबल स्कूल की ओर से दिए गए प्रमाण-पत्र
ग्वालियर ।  अईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘बोयांस‘ समर कैंप-2026 का समापन बड़े ही धूमधाम, मस्ती और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ किया गया। बोयांस के समापन अवसर पर संस्थान के तुरारी परिसर स्थित एलडीबी ब्लाक स्थित उस्ताद उलाउद्दीन खान आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां समर कैंप के दौरान खेल-खेल में अर्जित किये हुनर का बच्चों ने बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर ग्रामीण के एएसपी जयराज कुबेर शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन एकेडमिक एंड एक्टिविटीज प्लानिंग अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल के अलावा शिक्षक, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक विशेष रूप से मौजूद रहे।
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संचार कौशल और अनुशासन जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिएः एएसपी जयराज कुबेर
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में आयोजित समर कैंप बोयांस-2026 के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर ग्रामीण के एएसपी जयराज कुबेर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, आत्मविश्वास और रचनात्मक कौशल का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, संचार कौशल और अनुशासन जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने समर कैंप “बोयांस-2026” के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि 14 दिनों तक चले इस कैंप में आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर और शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए जो सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास किए गए हैं, वे वास्तव में प्रशंसनीय हैं। मुझे आज बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नई चीजें सीखने, स्वयं को पहचानने और अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि तकनीक आज जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसका सही और संतुलित उपयोग करना बेहद जरूरी है। बच्चों को यह समझना चाहिए कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा। यदि मोबाइल का उपयोग ज्ञान, सीखने और रचनात्मकता के लिए किया जाए तो यह उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन अत्यधिक और गलत उपयोग नुकसानदायक भी हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज के समय में माता-पिता बच्चों के सपनों और विकास में कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग कर रहे हैं। अभिभावकों का निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन ही बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति देता है। 

इससे पहले बोयांस समर कैंप के समापन कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस. ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। 

अभिभावकों ने आर्ट एवं क्राफ्ट स्टूडियोज का भ्रमण कर प्रतिभाओं को सराहा
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में बोयांस समर कैंप समारोह के अवसर पर विभिन्न कौशल जैसे कला, संगीत, नाटक, खेल और व्यक्तित्व विकास आदि का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर परिसर में विभिन्न आर्ट एवं क्राफ्ट स्टूडियोज का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को सराहा।

बोयांस में बच्चों ने लिया विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा, आईटीएम ग्लोबल स्कूल की ओर से दिए गए प्रमाण-पत्र
आईटीएम ग्लोबल स्कूल में आयोजित बोयांस समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने स्पेशल एक्टिविटी में स्टेम लैब एंड रोबोटिक्स, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, एड्रोइड एप डेवलपमेंट, मैथमेजिशियन, टिंकरिंग लैब, इंडियन क्लासिकल डांस, पेयर मैच, कीबोर्ड, राग यात्रा, तबला बजाना के अलावा इसमें ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, साहसिक गतिविधियां, वाद्य यंत्र बजाना, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंड बॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, कराते, लॉन टेनिस, थियेटर सहित आदि गतिविधियां शरीर को स्वस्थ व चुस्त रखने के लिए कराई जा रही हैं। इसके साथ एडवेंचर एक्टिविटीज में आर्चरी, कमांडो क्रॉल, पर्वतारोहण, बर्मा ब्रिज, रोलर, एटीवी बाइक राइड, फेंसिंग, सेगवे, बैलेंस रोप, ऑस्ट्रेलियन ट्रॉली, कमांडो नेट, डार्ट बैलून, रोप लैडर, टार्ज़न स्विंग, मंकी क्रॉल, ज़ोरबिंग, इन्फ्लेटेबल बॉक्सिंग, बंजी डार्ट, ज़िपलाइन, ग्लेडिएटर जॉस्टिंग, ड्रिफ्टिंग स्कूटर, गो कार्ट, जुमारिंग, सूमो सूट, मिकी माउस, बंजी टग ऑफ वॉर, किड्स कार, वेल्क्रो वॉल आदि एक्टिविटी में हिस्सा लिया। बोयांस समर कैंप-2026 ने छात्र-छात्राओं के लिए न केवल सीखने का, बल्कि स्वयं को पहचानने और व्यक्त करने का भी एक शानदार मंच प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में बोयांस में हिस्सा लेने वाले बच्चों को आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->