स्वच्छता अभियान 20 मई को सुबह 6.30 बजे शास्त्री प्रतिमा से शुरू होगा
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के आव्हान पर भारत स्काउट गाइड एवं प्रेस क्लब ग्वालियर रजि. द्वारा 20 मई को सुबह 6.30 बजे पड़ाव शास्त्री चौराहे से शास्त्री ओव्हरब्रिज व नये ब्रिज पर स्वच्छता अभियान शुरू किया जायेगा। इस अभियान में जिला कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर आयुक्त प्रतीक राव को आमंत्रित किया गया है।
स्वच्छता अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ साथ चेंबर आफ कामर्स, श्री अग्रवाल महासभा, वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी व प्रतिनिधि भी स्वच्छता की अलख जगायेंगे। भारत स्काउट गाइड के असिस्टेंट जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल व एएसओसी शंकर सिंह ने सभी से उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।