जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

- गैर हाजिर मिली कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नोटिस 
ग्वालियर ।  जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती उपासना राय ने बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-04 के आँगनवाडी केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के वार्ड-37 में स्थित ऑगनवाडी केन्द्र संजय नगर कं. 03, ऑगनवाडी केन्द्र गऊघाट इन्दरगंज एवं ऑगनवाडी केन्द्र जीवजी गंज स्टेशन के पीछे का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण की स्थिति अनुबंधित शर्तों के अनुरूप नहीं पाई गई है वहां से संबंधित स्व सहायता समूहों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र जाटव मोहल्ला में गैर हाजिर मिली कार्यकर्ता कमला मिश्रा व सहायिका भूरी बाई एवं जीवाजीगंज स्टेशन के पीछे स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में अनुपस्थित मिलीं। आंगनबाड़ी सहायिका हुस्ना बानो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।  


posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->