सीएमएचओ ने 9 नर्सिंग होम के पंजीयन किये निरस्त
ग्वालियर। जिले के 9 नर्सिंग होमों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र, अनुमति न लेने पर उन्हें समय पर चेतावनी पत्र एवं समझाईश भी दी गई, लेकिन इन्होंने समयसीमा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र अनुमति पत्र प्राप्त कर दस्तावेज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव के कार्यालय में जमा नहीं किये इस कारण इन 9 नर्सिंग होमों का पंजीयन निरस्त किया गया है।
इनका हुआ पंजीयन निरस्तः-
1. देहली हॉस्पीटल, बारादरी चैराह, मुरार
2. डॉक्टर प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, बडागांव रोड
3. रियल लाईफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, हॉस्पीटल रोड
4. न्यूतन नर्सिंगहोम, किला रोड
5. सर्वधर्म हॉस्पीटल, खेडियामोडी चितौरा रोड़ बडागांव
6. मुदगल हॉस्पीटल एण्ड ट्रामा सेन्टर, सागरताल रोड
7. न्यूतन नर्सिंग होम, फोर्ट रोड
8. मंगल नेत्रालय, सेंथरी शनिचारा रोड़, महाराजपुरा
9. नीलकण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, डीडीनगर भिण्ड रोड