सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी कराने वरिष्ठ अधिकारी मैदान में

ग्वालियर ।  जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन कराने के लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के विभिन्न खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। 
अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत मार्केटिंग भितरवार, गोहिंदा, एलएसएस गोदाम परिसर में संचालित बागबई एवं आंतरी सहित क्षेत्र के अन्य उपार्जन केन्द्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया व जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया भी उनके साथ थे। अपर जिला दण्डाधिकारी सी बी प्रसाद ने डबरा क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त तौल-कांटे सक्रिय रखने, किसानों के लिये पेयजल, छाया, छाछ, शरबत व गुड़-चना इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि किसानों से निर्धारित स्लॉट के तहत गेहूं उपार्जन किया जाए। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->