सीसुबल के टीयर स्मोक यूनिट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मना

- डाक विभाग के फस्र्ट डे कवर का हुआ अनावरण
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी में स्थित टीयर स्मोक यूनिट (अश्रुगैस इकाई) अपनी स्थापना के पचास वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस अवसर पर मंगलवार को अकादमी के निदेशक एडीजी आनंद प्रकाश सिंह ने जहां स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत की, वहीं उन्होंने डाक विभाग का फस्र्ट डे कवर का अनावरण भी किया।
उल्लेखनीय है कि टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई देश ही नहीं दुनिया की एकमात्र ऐसी इकाई है जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अप्राणघातक हथियारों का निर्माण करती है। इससे पहले यह हथियार विदेशों से आयात किये जाते थे जिससे विदेशी मुद्रा की हानि होती थी। टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई आत्म निर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प का साकार प्रतिरूप है। अश्रु गैस इकाई 47 प्रकार के उत्पाद निर्माण करता है वहीं लगभग छह लाख शैल प्रतिवर्ष तैयार करता है। ज्ञांतव्य है कि बीएसएफ की यह यूनिट अपने उत्पादों को देश के सभी अर्धसैनिक बलों, राज्यों के पुलिस बलों को उनकी मांग के अनुसार अश्रु गैस के शैल और हथगोलों का उत्पाद कर उन्हें सौंपता है। वहीं इकाई द्वारा कई अन्य देशों को भी अनने उत्पाद बिक्री किये जाते है। अश्रु गैस इकाई ने अब इसपर शोध कर नये प्रयोग के तौर पर ड्रोन के माध्यम से भी शैल को फैंकने की तकनीक निर्मित कर ली है। इसका डेमो भी आज किया गया। इतना ही नहीं अश्रु गैस के तीस से लेकर 190 मीटर तक के सीएसएमटी में निर्मित मल्टी बैरल लांचर से लेकर अन्य बरल से सफलता पूर्वक अश्रु गैस का गोला फेंकने का प्रदर्शन किया। वहीं भीड को तितर बितर करने का भी सफल प्रदर्शन किया गया। इकाई द्वारा एक घर में घुसे आतंकवादियों को अश्रु गैस की सहायता से बाहर निकालने का भी सफल प्रदर्शन किया गया। 
इस अवसर पर ईआरपी साफटवेयर विकसित करने वाले रूस्तम जी इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलोजी के मेघावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पांच पांच हजार रूपये का इनाम भी दिया गया। वहीं आरजेआईटी के रजिस्टार डा उमाशंकर शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर बल के पूर्व महाप्रबंधकों को सम्मानित भी किया गया। कर्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त निदेशक एवं आईजी चिकित्सा डा राजीव कुमार कोटनाला, एसटीसी के आईजी एके आर्य, सेवा निर्वत आईजी वीके पांण्डेय आईजी सेवा निर्वत एसके शर्मा सहित कार्यवाहक महाप्रबंधक अश्रु गैस इकाई सीएस तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->