विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग, पहले दिन प्रथम राउण्ड के हुये 5 मैच


ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज पहले दिन प्रथम राउण्ड के 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 21/ए एवं टीम 21/जी के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 20/सी एवं टीम 20/ई के मध्य, तीसरा मैच टीम सायं 6 बजे से 57/ए एवं टीम 57/के मध्य, चैथा मैच सायं 7 बजे से टीम 56/ए एवं टीम 56/जेड के मध्य, अंतिम पांचवा मैच सायं 8 से टीम 45/ए एवं टीम 45/एम के मध्य खेला गया। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में शहर के प्रतिष्ठि व्यापारी संघो के अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारीगण अतिथियों के रूप में शामिल हुये। मैच में मुख्य अतिथियों के रूप से लोहा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश लहारिया एवं दाल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोहा व्यवासायी संघ उपाध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव महेश गेडा एवं दाल बाजार व्यापारी संघ सचिव विवेक जैन मौजूद रहें।
                   आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 21 की टीम 21/ए एवं टीम 21/जी के के बीच खेला गया। मैच में 21/ए के कप्तान आर्यन कुशवाह ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की टीम द्वारा 101 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाये, टीम के अजय कुशवाह ने 34 रन बनाये। जिसके बाद 21/जी ने बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 61 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाये और मैच हार गई। अजय कुशवाह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 20 की टीम 20/सी एवं टीम 20/ई के बीच खेला गया। मैच में 20/ई के कप्तान दीपे गुर्जर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की टीम द्वारा 108 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाये, टीम के राजवीर ने 37 रन बनाये। जिसके बाद टीम 20/सी ने बल्लेबाजी की और 55 रन पर ऑलआउट हो गई। राजवीर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/ए एवं टीम 57/के के बीच खेला गया, टीम 57/ए ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की और 80 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 57/के ने ओवर 7.1 पर 81 रन बनाये और जीत दर्ज की, जिसमें टीम के समीर ने 42 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच हासिल किया।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->