sandhyadesh

कंपलीशन सर्टिफिकेट के नाम पर दलाल ने 38 लाख मांगे

ग्वालियर। महाराजपुरा क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी से उसकी एक विंग के कंपलीशन सर्टिफिकेट के लिये नगर निग में बिल्डिंग फाइलें प्रस्तुत करने वाले एक दलाल ने निगम सिटी प्लानर व भवन अधिकारी के नाम पर 38 लाख रूपये मांगे है। चूंकि यूनिवर्सिटी भी देश के प्रमुख व्यक्ति की है तो उसने इसकी मांग की शिकायत हाईलेबल पर कर दी हैं। यह दलाल आजकल निगम में फाइलें बनाकर पेश करता हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह मांग एक मंजूरी व भवन की लेआउट फाइलें लगाने वाले दलाल संजय व उसके एक साथी ने यूनिवर्सिटी से की हैं। उन्होंने कहा है कि यह कंपलीशन सर्टिफिकेट तभी मिलेगा। चूंकि यूनिवर्सिटी देश की ए ग्रेड यूनिवर्सिटी है तो यूनिवर्सिटी के चांसलर से लेकर रजिस्ट्रार तक के हाथ पांव इस रूपयों की मांग से हिल गये हैं। वहीं यूनिवर्सिटी के प्रवर्तकों ने इसकी मांग की शिकायत उच्च स्तर पर कर दी हैं। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->