sandhyadesh

आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘बोयांस‘ समर कैंप का हुआ शुभारंभ


- एडबेंचर स्पोस्ट्र्स, थियेटर वर्कशाॅप, मैकिंग, सिंगिंग, डांसिंग, स्वीमिंग पूल एक्टिविटीज, हाॅर्स राइडिंग सहित विभिन्न गेम्स में बच्चे हिस्सा लेकर मचा रहे धमाल

- खेल-खेल में बच्चे हो रहे भविष्य के लिये तैयार, ग्राफिक्स डिजाइन, एंड्रोइड एप डेबलपमेंट, मेथामेजिशियन में किया जा रहा पारंगत

- रंगों के विचित्र संसार में जागृत हो रही बच्चों की कल्पना शक्ति

- बोयांश समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों को बस सुविधा, टी-शर्ट और अल्पहार निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है
ग्वालियर ।  आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘बोयांस-2026‘ समर कैंप शुरू हो गया है। बोयांस का जादू बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां बच्चे खेल-खेल में न सिर्फ पढना़-लिखना सीख रहे हैं, बल्कि आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पाॅट्र्स एक्टिविटी, मैकिंग, सिंगिंग, डांसिंग, थियेटर, टिंकरिंग लैब जैसी एक्टिविटी में हिस्सा लेकर अपने हुनर को भी निखारते नजर आ रहे हैं। वहीं बोयांस में एडबेंचर गेम्स में हिस्सा लेकर बच्चे न सिर्फ रोमाचिंत हो रहे हैं, बल्कि जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस बार बोयांस समर कैंप में सबसे खास एक्टिविटी एंड्रोइड एप डेपलपमेंट, ग्राफिक्स डिजाइन, मेथामेजिशियंश, राग यात्रा, इंडियन क्लासिकल डांस और टिंकरिंग लैब है। जहां दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को एआई कोडिंग करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार किया जा रहा है। 
समर कैंप को चार ग्रुपों में किया गया है डिवाइड
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में 17 मई तक चलने वाले बोयांस समर कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इस समर कैंप को चार ग्रुपों में डिवाइड किया गया। ए, बी, सी और डी ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप डी में नर्सरी से ग्रेड-2 के बच्चों के लिए बनाया गया  है। वहीं ए, बी और सी ग्रुप में कक्षा तीन से कक्षा 12वीं तक के अपनी-अपनी रुचि के हिसाब से अगल-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा ले रहे हैं। 
खेल-खेल में बच्चे हो रहे भविष्य के लिये तैयार, ग्राफिक्स डिजाइन, एंड्रोइड एप डेबलपमेंट, मेथामेजिशियन में किया जा रहा पारंगत
बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख लेते हैं। इसी तर्ज पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के तुरारी कैंपस में चल रहे समर कैंप बोयांस में इस बार बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्पेशल एक्टिविटी कराई जा रही हैं। इस स्पेशल एक्टिविटी में स्टेम लैब एंड रोबोटिक्स, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, एड्रोइड एप डेवलपमेंट, मैथमेजिशियन, टिंकरिंग लैब, इंडियन क्लासिकल डांस, पेयर मैच, कीबोर्ड, राग यात्रा, तबला बजाना सीख रहे हैं। बोयांस समर कैंप में इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भविष्य के लिए न सिर्फ तैयार किया जा रहा है, बल्कि प्रावीण्य और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
रंगों के विचित्र संसार में जागृत हो रही बच्चों की कल्पना शक्ति
बोयांस समर कैंप में बच्चों की कल्पना शक्ति जागृत करने और बढ़ाने के लिए ग्रुप डी के बच्चे अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खेलकूद, हैंड एंड थंब प्रिंटिंग, डांस, आर्ट, थ्री-डी प्रिंटिंग, शेडो ड्रोइंग, एनिमल क्राफ्ट, फन विथ कंप्यूटर्स, पेपर प्लेट एनिमल्स क्राफ्ट, पोप्सिकल स्टिक क्राफ्ट, पूल, फायरलेस कुकिंग आदि सिखाया जा रहा है। आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं नई-नई गतिविधियां सीख रहे हैं और अपनी रचनात्मकता को निखार रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। बोयांस समर कैंप-2026 ने बच्चों के लिए सीखने और आनंद का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है। 
बोयांस में चल रहीं ये गतिविधियां
आईटीएम ग्लोबल स्कूल में आयोजित किये जा रहे बोयांस समर कैंप में छात्र इसमें ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, साहसिक गतिविधियां, वाद्य यंत्र बजाना, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंड बॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, कराते, लॉन टेनिस, थियेटर सहित आदि गतिविधियां शरीर को स्वस्थ व चुस्त रखने के लिए कराई जा रही हैं। इसके साथ एडवेंचर एक्टिविटीज में आर्चरी, कमांडो क्रॉल, पर्वतारोहण, बर्मा ब्रिज, रोलर, एटीवी बाइक राइड, फेंसिंग, सेगवे, बैलेंस रोप, ऑस्ट्रेलियन ट्रॉली, कमांडो नेट, डार्ट बैलून, रोप लैडर, टार्ज़न स्विंग, मंकी क्रॉल, ज़ोरबिंग, इन्फ्लेटेबल बॉक्सिंग, बंजी डार्ट, ज़िपलाइन, ग्लेडिएटर जॉस्टिंग, ड्रिफ्टिंग स्कूटर, गो कार्ट, जुमारिंग, सूमो सूट, मिकी माउस, बंजी टग ऑफ वॉर, किड्स कार, वेल्क्रो वॉल आदि एक्टिविटी में हिस्सा ले रहे हैं।  
बोयांश समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों को बस सुविधा, टी-शर्ट और अल्पहार निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है
आईटीएम ग्लोबल स्कूल में चल रहे समर कैंप बोयांस में ग्वालियर और चंबल अंचल में संचालित हो रहे विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों को आईटीएम ग्लोबल स्कूल की ओर से टी-टीर्शट और अल्पहार निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बस सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। बोयांस समर कैंप में प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से सुबह 11 बजे तक गतिविधियां कराई जा रही हैं।



posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->