sandhyadesh

यातायात में अवरूद्ध पोस्टर, बैनर, कटआउट को हटाया

ग्वालियर । नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि पड़ाव चौराहे से फूलबाग गुरुद्वारा एवं शिंदे की छावनी रामदास घाटी होते हुए पागलखाना तिराहा, बहोड़ापुर, आनंद नगर, सागरताल चौराहे तक एवं पड़ाव चौराहे से लोको, लोको तानसेन नगर एवं हजीरा चौराहा, सिविल हॉस्पिटल, किला गेट चौराहा, लोहा मंडी होते हुए सेवा नगर, जीडीए ऑफिस एवं फूलबाग चौराहे तक झंडी बैनर कट आउट हटवाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी रवि कोरी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न चौराहों, मुख्य मार्गो एवं खंभों पर लगे अनधिकृत पोस्टर, बैनर, कटआउट इत्यादि को हटवाया गया गया। कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, लव झा सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->