डीआईजी अमित सांघी रिलीव, असित यादव ने चार्ज लिया
ग्वालियर। ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी बुधवार सायं रिलीव हो गये। उनका पदभार भिंड एसपी पद से तबादला होकर आये असित यादव ने सम्हाला। अमित सांघी अब शनिवार को भोपाल रवाना होंगे, जहां वह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ का पदभार सम्हालेंगे। बुधवार को डीआईजी अमित सांघी को उनके अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।
याद रहेगा कार्यकाल
डीआईजी अमित सांघी का ग्वालियर में डीआईजी और उससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल लोगों के जेहन में याद रहेगा। बात के धनी, ईमानदार व बेहद शिष्ट अमित सांघी ग्वालियर में अपनी कार्यशैली से अत्यंत लोकप्रिय रहे। उनकी तेजतर्रार कार्यशैली व बेहतर पुलिसिंग से ग्वालियर अंचल में अपराधों में कमी आई, वहीं अपराधियों की धरपकड़ भी तेज हुई, जिससे अपराधी व बदमाश ग्वालियर से पलायन कर गये। भापुसे के वरिष्ठ अधिकारी अमित सांघी घटना पर तुरंत पहुंचने वाले तेजतर्रार अधिकारी रहे, पीड़ितों की उन्होंने तुरंत सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई भी कराई, जिससे आम लोग पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद संतुष्ट रहते थे।
नये डीआईजी असित यादव भी बेहतर अधिकारी
ग्वालियर रेंज के नये डीआईजी असित यादव भी भापुसे के बेहतर अधिकारी है। मूलतः मेरठ के रहने वाले असित यादव के नाम से अपराधी भय खाते है। उन्होंने अपने भिंड एसपी कार्यकाल में भिंड में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये काफी प्रयास किये, जिससे भिंड जैसे जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार नीचे आया।