sandhyadesh

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट का किया वितरण

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में होने वाले विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट का वितरण आज जी.वाय.एम.सी गार्डन में कप्तानों को किया गया। क्रिकेट किट का वितरण न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक डाॅ. राकेश अग्रवाल, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, व्यवस्थापक प्रतीक जैन ‘लालू’, सह व्यवस्थापक लवकेश चौधरी, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार ‘सोनू’, हिमांशु कीकन, न्यासी आदित्य सिकरवार आदि मौजूद रहे। यह भी बता दे कि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 मई को एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में किया जा रहा है।
जी.वाय.एम.सी गार्डन में आयोजित टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने टीमों के कप्तानों को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी 8 मई को एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जायेगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी टीमों के कप्तान अपनी टीम के साथ मैदान में पहुॅचेंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने सभी टीमों के कप्तानों को मैच में लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->