sandhyadesh

मरीजों के अटेंडर अस्पताल में रखें स्वच्छता का ध्यान: महापौर

- 1000 बिस्तर अस्पताल में हुआ स्वच्छता संवाद 
ग्वालियर ।  अस्पताल में आने वाले मरीजों के अटेंडर भी स्वच्छता का ख्याल रखें, अस्पताल परिसर के साथ ही शौचालयों में गंदगी न फैलाएं, स्वच्छता में अस्पताल का सहयोग करें क्योंकि गंदगी से ही संक्रमण फैलता है और कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। उक्ताशय के विचार महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने नगर निगम आयोजित 1000 बिस्तर अस्पताल में स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों एवं मरीजों के अटेंडर से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। । इस अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने स्वच्छता ऐप का शुभारंभ किया। 
नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को 1000 बिस्तर अस्पताल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।  अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गीला कचरा कौन सा होता है और सूखा कचरा कौन सा होता है। इन दोनों कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें एवं नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता एप की जानकारी देते हुए बताया कि आप इस ऐप के माध्यम से साफ सफाई हेतु शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ही बल्क वेस्ट जनरेटर संस्थाओं को गीला कचरा को होम कंपोस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
मेडिकल कॉलेज के डीन आर.के.एस धाकड़ द्वारा नागरिकों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडर को बताया गया कि अस्पताल एक मंदिर होता है, इस मंदिर में स्वच्छता रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिकतर बीमारियां गंदगी के कारण उत्पन्न होती हैं, जिसका हमें अस्पताल में आकर सामना करना पड़ता है इसलिए सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपने आसपास घर द्वार एवं अस्पतालों में भी स्वच्छता का ध्यान रखें, न गंदगी फैलायें और न ही किसी को फैलाने दें। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->