sandhyadesh

अपर आयुक्त ने ली क्लास, बच्चों को पढाया स्वच्छता का पाठ

ग्वालियर । अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने पार्क का भ्रमण किया।  इस दौरान उन्हें पार्क में बच्चे मिले, अपर आयुक्त ने बच्चों के साथ संवाद कर उनसे स्वच्छता से जुडे सवाल किए। बच्चों ने सभी सवालों का ठीक-ठीक उत्तर दिया। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर जलालपुर सीएंडडी वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया  इस दौरान उन्हें वहां पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने एवं वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं सुरेश नगर में बने हनुमान पार्क में बच्चों से संवाद कर उनसे कचरा सेग्रीगेशन के बारे में पूछा, बच्चों ने सभी प्रश्नों के ठीक उत्तर दिए।  अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने मुरार एक्सीलेंस स्कूल का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्हें वहां पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली, इसके चलते उन्होंने केयरटेकर को बदलने के निर्देश दिए। वहीं मुक्तिधाम मार्ग पर गंदगी मिली जिसे साफ करने के निर्देश दिए गए। वहीं सुरेश नगर में नाले में जाली लगाकर उसकी पुताई करने के निर्देश भी दिए। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->