आरडी सिंघल पेंशनर फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
ग्वालियर। भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं मेरा युवा भारत संगठन के पेंशनर अधिकारी एवं कर्मचारियों की गत दिवस राष्ट्रीय बैठक नई दिल्ली स्थित राजघाट परिसर में गांधी स्मृति एवं संग्रहालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ग्वालियर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के सेवानिवृत युवा समन्वयक आर.डी. सिंघल (रम्मी भारती) को नेहरू युवा केंद्र संगठन व मेरा युवा भारत संगठन के सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों की राष्ट्रीय पेंशनर फोरम का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पेंशन फोरम के संरक्षक मंडल आई.पी.एस. ठाकुर, आर.पी. भारद्वाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अतुल पांडे, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वोकन, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह सहित देश के विभिन्न प्रांतों से सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में आठवें वेतन आयोग लागू करने, केंद्रीय स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, वरिष्ठ नागरिगो को पूर्व की तरह रेल्वे एवं हवाई जहाज यात्रा में सुविधा देने प्रदान करने, एम.ए.सी.पी. प्राप्त सेवानिवृत अधिकारियों को उनके बदनाम प्रदान करने, आदि विभिन्न समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत सहायक निदेशक राजेश जादौन ने किया।