sandhyadesh

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी हाईवे पर करेगी चक्काजाम: घनश्याम सिंह

ग्वालियर| किसानों के साथ हो रहे छल कपट एवं गेहूं की एम एसपी का पूरा भुगतान नहीं मिलने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कल 7 मई को नेशनल हाईवे पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ चक्काजाम करेगी| 
उक्त जानकारी ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी घनश्याम सिंह में ने कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी| उन्होंने बताया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ छल कपट किया जा रहा है जिसको कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी| कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हित में है एवं उनके साथ है| उन्होंने कहा की नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर स्थित निरावली चौराहे पर किसानों को साथ लेकर जिला कांग्रेस पार्टी चक्काजाम करेगी|  चक्काजाम में राजस्थान के भरतपुर की सांसद संजना जाटव एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे| उन्होंने कहा की सरकार किसानों के खिलाफ अत्याचार कर रही है कांग्रेस पार्टी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी चक्का जाम करने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा जाएगा|पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, जिलाध्यक्ष शहर सुरेन्द्र सिंह यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, रश्मि पवार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->