ग्वालियर। एलपीजी गैस सिलेण्डरों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चैहान के निर्देशों के परिपालन में खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड महाराज पूरा इंडस्ट्रियल एरिया पिंटो पार्क की जांच की। जांच के दौरान मौके से 77 अनाधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इन सभी सिलेण्डरों को खादय विभाग की टीम ने जब्त कर राजा गैस डीलर के सुपूर्द किए हैं।
ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चैहान ने निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में कमर्शियल स्थलों पर गैस सिलेण्डरों की जांच की जा रही है। सोमवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। जांच के दौरान मौके से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर टीम ने जब्त किए। जांच के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी महावीर सिंह राठौर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह राजावत उपस्थित रहे।