sandhyadesh

राष्ट्रसंत पुलक सागर के 56वें अवतरण दिवस पर मनेगा पुलक गुणगान महोत्सव

- सुप्रसिद्ध भजन गायक राहुल भट्ट अपनी आवाज में बहाएंगे भक्ति रस 
ग्वालियर। आध्यात्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओत-प्रोत एक भव्य संध्या का आयोजन 10 मई को ग्वालियर में होने जा रहा है। राष्ट्रसंत मनोजाचार्य पुलक सागर गुरुदेव के 56वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में “पुलक गुणगान महोत्सव (एक शाम, गुरु के नाम)” का आयोजन सायं 6 बजे से जीवायएमसी क्लब में किया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन भारती ने बताया कि इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक राहुल भट्ट अपनी सुमधुर आवाज में भक्ति रस की ऐसी सरिता बहाएंगे, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठेंगे। आयोजन स्थल को भव्य सजावट और आध्यात्मिक वातावरण से सजाया जाएगा, जिससे पूरे परिसर में दिव्यता और श्रद्धा का संचार होगा। आयोजन समिति के अनुसार यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट करने का एक पावन अवसर है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा। इस आयोजन में पुलक परिवार, युवा प्रकोष्ठ लश्कर ग्वालियर एवं सकल जैन समाज ग्वालियर की सक्रिय भागीदारी रहेगी।  

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->