sandhyadesh

स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक के साथ नागरिकों को किया जागरूक

ग्वालियर । स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में शहर को अव्वल पायदान पर लाने के लिए आईईसी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्य घर-घर और बाजार क्षेत्रों में जाकर न केवल स्वच्छता का फीडबैक ले रहे हैं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता की आदतों के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं।
निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशन में शहर के नागरिकों से स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए आईईसी की टीम बाजारों एवं कॉलोनियों में पहुंचकर आमजन से स्वच्छता का फीडबैक ले रही है। जागरूकता अभियान के दौरान टीम द्वारा आमजन को कचरा पृथक्करण का महत्व समझाया जा रहा है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि गीला कचरा (हरा डस्टबिन) और सूखा कचरा (नीला डस्टबिन) अलग-अलग रखना क्यों अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी शपथ दिलाई जा रही है। टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और सर्वेक्षण में अपनी भागीदारी दर्ज करने की प्रक्रिया भी सिखाई जा रही है। जब तक शहर का हर नागरिक इस अभियान से नहीं जुड़ेगा, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->