महर्षि भृगु, देवश्री नारद प्रकटोत्सव पर देवेंद्र पाठक, श्याम बाबू को ब्रह्म रत्न सम्मान मिला
,
**************************
शंख ध्वनि से परशुराम जी का मुरार में आज स्वागत होगा,
=====================
ग्वालियर 2 मई।
सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय में आज महर्षि भृगु ऋषि एवं देवश्री नारद प्रकटोत्सव आदि गौड ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिराज गुरु जी के मुख्य आतिथ्य में तथा सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्राह्मण सभा मुरार के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद शुक्ला, सनाढ्य सभा के दिनेश पाराशर, एडवोकेट,राम कौशल शर्मा, मुकेश भारद्वाज मंचासीन थे ।
इस अवसर पर समाज सेवी पंडित देवेंद्र कुमार पाठक एवं भार्गव ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा को ब्राह्मण रत्न सम्मान से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 15 मई को जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। तीन मई को गिरिराज मंदिर मुरार में एवं 10 मई को ऊंट पुल जिंसी नाले पर शंख ध्वनि के साथ फूलों के गलीचे पर भगवान श्री परशुराम जी के चल समारोह का स्वागत सकल ब्राह्मण महासमिति के द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि आसन्न से पंडित गिरिराज गुरुजी ने महर्षि भृगु ऋषि एवं देवश्री नारद जी के कथा की व्याख्या करते हुए सभी को ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया।
संचालन महिला महामंत्री रचना गौड ने किया।
इस अवसर पर अनुज पाठक धीरेंद्र तिवारी विमल पाठक राज नारायण शुक्ला, बाबूलाल शर्मा,योगेंद्र दीक्षित, अंजू दीक्षित,रेनू शर्मा , रचना गौड,संध्या तिवारी, किरण मिश्रा,डॉ .सरिता त्रिपाठी, माया भारद्वाज,आशा त्रिपाठी, प्रीति शर्मा.ब्रह्म दत्त पाण्डेय दिनेश पाराशर प्रकाश नारायण शर्मा बाबूलाल शर्मा देवेंद्र पाठक गिर्राज गुरु जी राम कौशल सहित अनेकों उपस्थित थे।