sandhyadesh

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता रखना आवश्यकः मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

- लेडीज पार्क छत्री मंडी से दिया स्वच्छता का संदेश
ग्वालियर। स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। हम अपने घर, विद्यालय और आसपास को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर शहर बना सकते हैं। यह बात उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में कहीं।
स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने नागरिकों को बताया कि ग्वालियर में प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा निकलता है जिसमें कचरे की गाड़ी के माध्यम से ढाई सौ से तीन सौ टन कचरा अलग-अलग मिलता है जो केदारपुर प्लांट पहुंचता है शेष अन्य कचरा सेकेंडरी वाहन ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से पहुंचता है। वार्ड 41 के पार्षद मोहित जाट द्वारा द्वारा मंच से सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि सभी अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन का उपयोग करें जिसमें सुख एवं गीला कचरा अलग-अलग संकरण कर कचरे की गाड़ी में ही डालें। वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद संजीव पोतनीश ने लोगों से अपील की कि अपने घरों से निकलने वाला कचरा की मात्रा कम करें। अपने घरों के आसपास एवं सड़क पर कचरा ना डालें, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही ठीक रहेगा।
स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन ने कहा कि स्वच्छता का संबंध स्वास्थ्य से होता है इसलिए आपका कर्तव्य है कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा और यह प्रेरणा अपने आसपास के लोगों को भी दें। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->