sandhyadesh

समर्थन मूल्य पर अब तक 1.78 लाख क्विंटल से अधिक गेहूँ की खरीदी

ग्वालियर ।  जिले में समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित ढंग से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में गेहूँ उपार्जन के लिये वर्तमान में 40 केन्द्र संचालित हैं। शनिवार 2 मई तक जिले में कुल मिलाकर 2 हजार 304 किसानों से 01 लाख 78 हजार 361 क्विंटन गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचकर गए किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में तेजी से भुगतान किया जा रहा है। अब तक लगभग 14 करोड़ 78 लाख रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गेहूँ उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों को लगातार खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। इस कड़ी में जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों ने करहिया सहित अन्य खरीदी केन्द्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिये जिले में कुल 14 हजार 447 किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक 8 हजार 403 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। सरकार द्वारा स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ा दी गई है। ज्ञात हो सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूँ की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को अपनी उपज बेचने में जरा सी भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों के साथ पूरी संवेदनशीलता बरतें और स्लॉट बुकिंग के अनुसार खरीदी की जाए। 

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->