sandhyadesh

अनूप जौहरी मध्यप्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बने, स्वागत हुआ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दामोदर कोरी द्वारा अनूप जौहरी को प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। अनूप जौहरी के मनोनयन के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में उनका सम्मान किया गया।
शहर कांग्रेेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजन एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। अनूप जौहरी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और दिव्यांगजन के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने राकेश बाथम के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनूप जौहरी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, हमीद खां उस्मानी, परमानंद रत्नाकर, रामनरेश परमार, सोनू मिक्की तोमर, राकेश बाथम, एनपी आर्य, आशुतोष शर्मा, संजीव दीक्षित, मनीष यादव, नंद लाल घिया आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->