संजीव कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष बने
ग्वालियर। नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अनुशंसा पर कर्मठ कार्यकर्ता संजीव दीक्षित को मध्यप्रदेश कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने संजीव दीक्षित का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि संजीव दीक्षित एक समर्पित, निष्ठावान एवं जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके अनुभव एवं सक्रियता से नगरीय निकाय प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित ने कहा कि “मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, सोनू भदौरिया, भूपेन्द्र तोमर, आशुतोष शर्मा, अश्वनी अगरैया, हरेन्द्र कुमार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।