केआरजी कॉलेज में नेचुरोपैथी शिविर संपन्न, प्राध्यापक और छात्राओं ने कराई जांच
ग्वालियर। शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविर का आयोजन किया गया।
रेडक्रॉस सोसायटी की समन्वयक डॉ. सुधा कुशवाह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। 1008 महावीर दिगम्बर नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर के डॉ. सुशील त्रिपाठी, राजवीर सिंह राठौर, एडवोकेट श्रीमती रश्मि राठौर, डॉ. आर.के. जैन उपस्थित रहेध् राजवीर सिंह राठौर ने बताया कि ’हथेली से पूरे शरीर की जांच संभव है’ और इससे पूरी डत्प् हो जाती है। नेचुरोपैथी से रोगों का पता लगाकर उपचार पूर्ण संभव है। एडवोकेट रश्मि राठौर ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा से उनकी ’थायराइड की टेबलेट तीन वर्ष पूर्व बंद हो गई’ और अन्य शारीरिक परेशानियों में भी बहुत लाभ हुआ है। शिविर में लगभग 80 प्राध्यापकों, 125 छात्राओं तथा कर्मचारियों ने एक्यूप्रेशर मशीन से अपनी हथेलियों की जांच करवाई। प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में जांच कराने का आह्वान किया।