रिश्तों को जोड़ने के लिए वरिष्ठजनों को आगे आना होगाः ऐरन
- अग्रवाल समाज का दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 से
ग्वालियर। समाज में रिशतों को जोड़ने में सबसे अहम भूमिका समाज के वरिष्ठजनों की होती है, हमे उनको उचित सम्मान देना होगा। यह बात अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 137वां दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 एवं 22 मई को तोरण वाटिका में आयोजित होगा। परिचय सम्मेलन के लिए विधवा, विधुर एवं अनेकों तलाकशुदा युवक एवं युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुये है। समाज में ऐसे अनेकों परिवार है जिनके बच्चों के रिश्ते टूट गये और तलाक हो गये है ऐसे कई हमारी भाई और बहने हैं जिनके पति पत्नी में आपस में सामंजस्य न होने के कारण रिश्ते टूटे हैं, तलाकशुदा परिवार दिल्ली, ग्वालियर, आगरा, मेरठ, हरदा, भोपाल से इनका पुर्नविवाह के लिए पंजीयन किया गया है। परिचय सम्मेलन के 137वें आयोजन में अभी तक 510 विवाह के लिए पंजीयन हो चुके हैं।