sandhyadesh

किसानों की उपज की त्वरित तुलाई हो व बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करें : श्रीमती चौहान

- कलेक्टर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया भितरवार मंडी व उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
ग्वालियर । मंडी एवं खरीदी केदो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  की मंशा के अनुरूप किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, साथ ही किसने की उपज की तुलाई जल्द से जल्द कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंडी प्रबंधन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से जुड़े अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती  चौहान गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ भितरवार पहुंचीं और कृषि उपज मंडी में चल रही खरीदी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए स्थापित उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किसान भाइयों, हम्मालों, मंडी व्यापारियों और मंडी प्रबंधन को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस उनकी सुविधा, सहूलियत और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कृषि उपज मंडी भितरवार में उपज बेचने आए किसानों से सीधी चर्चा कर वहाँ मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। कलेक्टर ने मंडी प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों की उपज की तुलाई जल्द से जल्द हो। यदि किसी कारणवश तुलाई में देरी की संभावना हो तो किसानों को पहले से ही सूचित किया जाए, जिससे वे अनावश्यक प्रतीक्षा से बच सकें और अपने अन्य कार्य निपटा सकें। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भितरवार एसडीएम एवं मंडी प्रबंधन को निर्देशित किया कि विशेष शिविर आयोजित कर सभी शेष हम्माल-तुलावटियों के श्रमिक कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी हम्माल बिना श्रमिक कार्ड के न रहे, जिससे उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ भितरवार के समीप एक वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए संचालित तीन उपार्जन केंद्रों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस वेयरहाउस में प्राथमिक सहकारी समिति गोहिंदा व बागवई एवं मार्केटिंग सोसायटी द्वारा उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के अनुसार ही खरीदी की जाए और तुलाई में अनावश्यक विलंब न हो। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किसानों को जानकारी दी की सरकार द्वारा स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ा दी गई है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, एसडीएम राजीव समाधिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->