आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘डिजाइन योर मिनी हैबिटेटः ए गेमिफाइड एक्सप्लोरेशन आफ प्लांट डाइवर्सिटी‘ विषय पर शैक्षणिक गतिविधि का हुआ आयोजन
- छात्र-छात्राओं में पारिस्थितिकी की अवधारणाओं को रचनात्मकता के साथ जोड़ना इस गतिविधि का उद्देश्य थाः डाॅ. रचना सिंह एवं तियाशा सरकार
- छात्र-छात्राओं ने अपने माॅडलों के माध्यम से वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
- मुस्कान, माही, तमन्ना, आदित्य रहे प्रथम
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेस के अंतर्गत बायोटेक्नोलाॅजी एंड माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा ‘डिजाइन योर मिनी हैबिटेटः ए गेमिफाइड एक्सप्लोरेशन आॅफ प्लांट डाइवर्सिटी‘ विषय पर एक रोचक शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। बीएससी बायोटेक्नोलाॅजी एवं माइक्रोबायोलाॅजी के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस गतिविधि का आयोजन डीन डाॅ. ऋचा कोठारी के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. रचना सिंह और डाॅ. तियाशा सरकार थीं। वहीं निर्णायक मंडल में डाॅ. मोतीलाल एवं डाॅ. रुपाली रस्तोगी विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं में पारिस्थितिकी की अवधारणाओं को रचनात्मकता के साथ जोड़ना इस गतिविधि का उद्देश्य थाः डाॅ. रचना सिंह एवं तियाशा सरकार
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ साइंसेस के अंतर्गत बायोटेक्नोलाॅजी एंड माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा आयोजित ‘डिजाइन योर मिनी हैबिटेटः ए गेमिफाइड एक्सप्लोरेशन आफ प्लांट डाइवर्सिटी‘ गतिविधि की समन्वयक डाॅ. रचना सिंह और डाॅ. तियाशा सरकार ने बताया कि इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पारिस्थितिकी की अवधारणाओं को रचनात्मकता के साथ जोड़ना था। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौधों के पारितंत्र को दर्शाते हुए लघु हैबिटेट माॅडल तैयार किए। इन माॅडलों में प्राकृतिक एवं कृत्रिम सामग्रियों का उपयोग करते हुए पादप विविधता, पारिस्थितिक संबंधों एवं पर्यावरणीय अनुकूलनों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
छात्र-छात्राओं ने अपने माॅडलों के माध्यम से वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आॅफ साइंसेस के अंतर्गत बायोटेक्नोलाॅजी एंड माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा आयोजित ‘डिजाइन योर मिनी हैबिटेटः ए गेमिफाइड एक्सप्लोरेशन आॅफ प्लांट डाइवर्सिटी‘ गतिविधि में छात्र-छात्राओं के विभिन्न समूहों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक समूह में दो छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था। इस गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने माॅडलों के माध्यम से वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक अधिगम के साथ-साथ टीमवर्क, समस्या समाधान एवं प्रस्तुतिकरण कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया।
मुस्कान, माही, तमन्ना, आदित्य रहे प्रथम
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित ‘डिजाइन योर मिनी हैबिटेटः ए गेमिफाइड एक्सप्लोरेशन आफ प्लांट डाइवर्सिटी‘ गतिविधि के दौरान मूल्यांकन के पश्चात निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। जिसमें बेस्ट इनोवेटिव हेबिटेट डिजाइन (प्रथम पुरस्कार) ग्रुप-7 में शामिल छात्रा मुस्कान, माही, आदित्य जोशी, तमन्ना जोहरी को प्रदान किया गया। इसी तरह बेस्ट साइंटिफिक रिप्रजेंटेशन (द्वितीय पुरस्कार) ग्रुप-7 में शामिल छात्रा अनन्या सक्सेना, राधिका तायल, गजेंद्र प्रजापति और पायल भदौरिया को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट सस्टेनेबल मोडल (तृतीय पुरस्कार) ग्रुप-1 में शामिल छात्रा पूजा, चांदनी शर्मा को प्रदान किया गया।