नजर न लगे इसीलिये पडाव चौराहे पर सडक का हिस्सा छोडा, वाहन गिर रहे
ग्वालियर। ग्वालियर का शास्त्री ब्रिज पडाव चौराहा किसी जमाने में ग्वालियर का सबसे शानदार चौराहा होता था। लेकिन आजकल यह चौराहा अपनी बदहाली पर रो रहा है। पूरा पडाव चौराहा नवप्रभात और इंडियन एयर लाइंस के आफिस के सामने सडक न बनने से रोज दुर्घटना का कारण बन रहा है। मजे की बात यह है कि नगर निगम ने फूलबाग रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से शास्त्री मार्केट तक तो सडक बनवा दी है, लेकिन नवप्रभात व इंडियन एयरलाइंस के आफिस के सामने मोड पर सौ वाय सौ फीट का हिस्सा छोड दिया है। यह हिस्सा इसलिये छोडा गया है कि इतनी बेहतर बनी सडक को नजर न लग जाये। इसीलिये उसे नजर के टीके के तौर पर छोडा गया है।

न्गर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने आम लोगों की परेशानी को देखते हुये फूलबाग से पडाव चौराहे तक पूरी सडक बनाने के निर्देश दिये थे। लेकिन नगर निगम के इंजीनियरों ने रानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने से शास्त्री मार्केट पडाव तक बेहतर सडक बना भी दी है, लेकिन सडक का नव प्रभात के सामने लक्ष्मणपुरा की ओर जाने वाले मोड पर डामरीकरण नहीं कराया है। यह सौ वाय सौ वर्गफुट का टुकडा जानबूझकर छोडा गया है जहां अब गिटिटयों पर आये दिन वाहन चालक गिर पड रहे हैं और चोटिल हो रहे है।
इस सडक के हिस्से को छोड दिये जाने से सडक भी बेहद छोटी हो गई हैऔर यहां टमटम वाले बीच सडक पर खडे होकर रोज यातायात अवरूद्ध कर रहे है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम आयुक्त संघप्रिय से शीघ्र सडक निर्माण की मांग की है।