इंदिरा ज्योति यात्रा का ग्वालियर में भव्य स्वागत
ग्वालियर। प्रदेशभर में निकाली जा रही इंदिरा ज्योति यात्रा सोमवार को मुरैना से प्रस्थान कर ग्वालियर पहुंची, जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के निर्देश पर पुरानी छावनी तिराहा पर कांग्रेसियों नेयात्रा की भव्य अगवानी की।
इसके पश्चात यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग मल्लगढ़ा, चार शहर का नाका, हजीरा, लोको, पड़ाव, एम.एल.बी. रोड, फूलबाग, गुरुद्वारा, नदी गेट, शानौशौकत, शिंदे की छावनी चैराहा होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। मार्ग में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और इंदिरा गांधी अमर रहें, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजायमान कर दिया। यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोशीले नारों के साथ किया गया। यह यात्रा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यों, विचारों, त्याग, साहस और क्रांतिकारी निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि आज यह इंदिरा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की मशाल है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश और देश की जनता को झूठे वादों, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के अंधेरे में धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी इंदिरा जी के साहस, सेवा और संकल्प के रास्ते पर चलकर जनता को न्याय दिलाने का काम करेगी। यात्रा में पूर्व विधायक मदन कुशवाह, योगेन्द्र सिंह तोमर, इब्राहिम पठान, अरूण केन, महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, जेएच जाफरी, भैयालाल भटनागर, मंगल यादव, रामनरेश परमार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, हरेन्द्र गुर्जर, वीरेन्द्र तोमर, अशोक सिंह सिकरवार, सतीश मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।