sandhyadesh

निगम परिषद की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल संसद में गिरना दुर्भाग्यपूर्ण घटना
ग्वालियर । सोमवार को नगर निगम परिषद का विशेष अभियाचित सम्मेलन पदेन सभापति श्रीमती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। 
निगम परिषद मंे आयोजित बैठक में विपक्ष के पार्षदों का कहना था कि विगत दिवस संसद में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को देश की आधी आबादी के विरुद्ध एक कुटिल षड्यंत्र पूर्वक गिराया जाना देश की महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। देश की सभी विधानसभाओं व संसद में महिलाओं को मिलने वाले प्रस्तावित 33 प्रतिशत आरक्षण का कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने षड्यंत्र पूर्वक गला घोंट दिया। इन महिला विरोधी पार्टियों का यह कदम बेहद निंदनीय है। इस पर चर्चा उपरांत निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।  

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->