sandhyadesh

शहर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट

- बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चाचा और पिता से छीना बैग 
ग्वालियर। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग बारातों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। दोनों घटनाएं आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने बदमाशों ने बीती रात 11.58 बजे बारात से अलग खड़े दूल्हे के चाचा कामता प्रसाद श्रीवास (पार्षद बृजेश श्रीवास के पिता) को निशाना बनाया। पल्सर जैसी बाइक पर आए दो बदमाश पीछे से झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए। झटका इतना तेज था कि वे सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था। इस घटना के 17 मिनट बाद करीब 12.15 बजे बदमाशों ने हजीरा थाना क्षेत्र के पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड फौजी जोगेंद्र सिंह तोमर अपने बेटे की शादी में बैंड वालों को भुगतान करने पहुंचे थे। तभी बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से नकदी और बिलों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बैग में करीब 95 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज रखे थे। लगातार दो लूट की खबर मिलते ही पुलिस दोनों स्पाटों पर पहुंची और शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर की जा रही है।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->