sandhyadesh

नगर निगम की अग्रिम जलकर जमा योजना हिट, उपभोक्ताओं ने जमा किए 2.25 करोड

ग्वालियर। नगर निगम के  पीएचई विभाग द्वारा साल भर का जलकर जमा करने पर दी जा रही छूट के चलते महज 6 दिनों में ही शहरवासियों ने 2.25 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। आमजन के उत्साह को देखते हुए यह छूट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़कर 15 मई कर दी गई है। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार निगम द्वारा 16 अप्रैल को यह योजना लागू की गई थी, इसमें से तीन दिन अवकाश के निकल गए। जिसमें लोगों ने जलकर जमा नहीं किया। नगर निगम द्वारा दी गई छूट में एक साथ सालभर का जलकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। एक साल का नगर निगम में 1800 रुपए जलकर जमा किया जाता है, एक साथ जलकर जमा करने पर 1620 रुपए जमा करने होंगे। इसके साथ ही लोगों को बिल देरी से आने, एवं पेनल्टी आदि लगने की समस्या से भी छूटकारा मिल रहा है। बीते 6 दिन में नगर निगम के पीएचई विभाग में 8500 जलकर उपभोक्ताओं ने अभी तक जलकर जमा कर दिया है। जिसके चलते नगर निगम के पास 2.25 करोड़ रुपए जमा हो चुका है।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->