sandhyadesh

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण स्वच्छता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व आयुक्त संघ प्रिय द्वारा किया गया, जिसमें अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, नोडल अधिकारी (एसबीएम) मुकेश बंसल, सहायक नोडल अधिकारी शैलेंद्र सक्सेना, कार्यशाला नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक में आयुक्त संघ प्रिय ने सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में सीटीपीटी, सीएनडी बेस्ट, रोड मार्किंग, डिवाइडर मेंटेनेंस, वॉल पेंटिंग, साइन बोर्ड, पैचवर्क एवं कंपोस्टिंग जैसी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की चेकलिस्ट के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किए जाएं। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयुक्त को आश्वस्त किया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिए जाएंगे। आयुक्त ने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी वार्डों में सीवर ढक्कनों की पेंटिंग, हॉकर्स जोन की सफाई एवं मार्किंग, फ्लाईओवर क्षेत्रों की सफाई एवं चित्रकला, शासकीय विद्यालयों के शौचालयों की सफाई एवं डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक नलों पर जाली लगाना, दीवारों की पेंटिंग तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित वेस्ट-टू-आर्ट संरचनाओं पर लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी डोर-टू-डोर वाहनों की रंगाई कराई जाए तथा जेटिंग मशीनों का परीक्षण कर उन्हें तैयार रखा जाए। अंत में आयुक्त संघ प्रिय ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि नागरिकों से अधिकतम सिटिजन फीडबैक प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->