ग्वालियर। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। जबकि कक्षा 09 से12 तक सुबह 7.30 से बजे से 12 तक कक्षायें लगेंगी। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी हरीओम चतुर्वेदी ने कलेक्टर श्रीमती रूचिका चैहान के आदेश पर निकाला है। जिले में पड़ रही अत्याधिक भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस पर संज्ञान लिया। जिसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारी को 27 से 30 अप्रैल तक आठवीं तक के बच्चों की छुटटी करने के लिये आदेशित किया था।